back to top

राजनांदगांव: नशे में पिता से मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया…

राजनांदगांव। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने एक असामाजिक तत्व के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। आरोपी युवक द्वारा शराब के नशे में अपने ही पिता से मारपीट करने और घर में लगातार विवाद करने का मामला सामने आया था।

Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुरुम खदान लखोली निवासी दीपक शर्मा ने थाना सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका पुत्र कृष्णा शर्मा (22 वर्ष) नशे का आदी है और आए दिन घर में गाली-गलौज, विवाद और मारपीट करता है। 23 और 24 मार्च को भी आरोपी ने नशे की हालत में घर में हंगामा कर जान से मारने की धमकी दी, जिससे शांति भंग की स्थिति निर्मित हो गई।


शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी कृष्णा शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए धारा 126 और 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगाशा तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया।


माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने के बाद आरोपी को जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page