राजनांदगांव : अं .चौकी गुंडरदेही तालाब में टुकड़ों में मिल रहे मृतिका के अंग…

राजनांदगांव, । अम्बागढ़ चौकी थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुंडरदेही स्थित तालाब में एक महिला की सिर कटी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लाश से केवल सिर ही नहीं बल्कि हाथ व पैर भी गायब है. इसके अलावा महिला के पेट में लोहे का रॉड भी घुसा हुआ है. सूचना पर एएसपी पुपलेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पड़ताल में जुटे हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, तालाब में ग्रामीणों ने शव को तैरते हुए देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पाकर मानपुर एडिशनल एसपी पुपलेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल, पुलिस टीम मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

एएसपी पुपलेश कुमार ने बताया कि महिला के शरीर के बाकी हिस्सों की तालाब और आसपास के क्षेत्र में तलाश की जा रही है। तालाब में सघन सर्चिंग के लिए गोताखोरों की न टीम मौके पर बुलवाई गई है, बहरहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला की हत्या कब की गयी होगी। पुलिस ने, कहा है कि अभी गोताखोरों द्वारा शेष अंग की तलाश की जा ता रही है। डाक्टर्स की सलाह पर पी एम के बाद ही कारण और. हत्या का समय ज्ञात हो सकेगा