back to top

राजनांदगांव : सोशल मीडिया में युवती के नाम का फेक आईडी बनाकर अश्लीलता फैलाने वाला नाबालिग गिरफ्तार…

DEMO PHOTO

राजनांदगांव सोशल मीडिया में युवती के नाम का फेक आईडी बनाकर अश्लीलता फैलाने वाले नाबालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खैरागढ़ पुलिस ने अपचारी बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

Advertisements


खैरागढ़ पुलिस ने बताया कि 5 जून को पीड़िता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर फोटो प्रोफाइल में लगाकर अश्लीलता फैलाई जा रही है । थाना खैरागढ़ में धारा 509 ख, भांदवी 67 आईटी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया । थाना प्रभारी खैरागढ़ निलेश कुमार पांडे के नेतृत्व में टीम आरोपी के लोकेशन पर भेजी गई। आरोपी को जिला रायगढ़ से 17 जुलाई को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया ।

घटना में प्रयुक्त मोबाइल पुलिस को सुपुर्द किया । अपचारी बालक द्वारा घटना घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया । आरोपी से संघर्षरत बालक होने से विधिवत कार्यवाही कर किशोर न्यायालय बोर्ड के समक्ष पेश पेशकर बाल संप्रेक्षण गृह राजनांदगांव भेजा गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page