राजनांदगांव 7 मार्च। नगर निगम राजनांदगांव के स्वास्थ्य विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत श्री अखिलेश श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर नगर निगम के सभा गृह में सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
जहॉ नेमा प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, उपायुक्त श्री सुदेश कुमार ंिसंह, कार्यपालन अभियंता श्री दीपक जोशी व श्री यू.के.रामटेके, लेखा अधिकारी श्री यू.एस.वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर सहित नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियांे द्वारा दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी गयी।
कार्यपालन अभियंता श्री जोशी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि नगर निगम में लम्बे समय से कार्यरत कर्मठ कर्मचारी श्री अखिलेश श्रीवास्तव का आज आकस्मिक निधन हो गया। श्री अखिलेश लम्बे समय तक सभी विभागों में सेवा देने के पश्चात वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। ये निगम मंे कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के रूप में भी लम्बे समय तक सेवा दिये है और अपने कार्यकाल में कर्मचारियों के हित में कार्य किये। इनके स्वर्गवास होने से इनका परिवार की ही नहीं बल्कि निगम परिवार की भी क्षति हूई है।
शोक सभा का संचालन उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह ने किया सभा मेें पूर्व पार्षद श्री मनोज लोढा, सहायक अभियंता श्री संजय ठाकुर व श्री संदीप तिवारी, उप अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, महापौर परिषद के सचिव श्री संजीव कुमार मिश्रा, प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे, सहित कर्मचारियों द्वारा दिवंगत आत्मा को दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।










































