राजनांदगांव : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार द्वारा लिया गया क्राईम मिटिंग…

राजनांदगांव – दिनांक 21.02.2022 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार द्वारा मानपुर में क्राईम मिटिंग आहूत की गई जिसमें अपराधों, लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई।

Advertisements

इसी परिप्रेक्ष्य में सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में आपराधिक मामलों में फरार आरोपियों की धरपकड़ तेज करने स्थायी वारंटीयों को जेल भेजने हेतु हिदायत दी गई, साथ ही चाकूबाजों, गुण्डा बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हिस्ट्रीशीट गुण्डा रजिस्टर में नाम दर्ज कर निगाह रखने हेतु निर्देशित किया गया। महिला, बच्चों एवं बुजुर्गो पर होने वाले अपराधों में विशेष रूचि लेकर त्वरित कार्यवाही करने को कहा गया। समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में निजात कार्यक्रम के तहत नारकोटिक्स व ड्रग्स के खिलाफ इन्टेन्सिव पब्लिक एवेरनेश प्रोग्राम चलाकर जागरूकता फैलाने व नशे के आदी लोगों की काउंसिलिग/उपचार- हेतु शासन-प्रशासन न्यायपालिका एवं समाज के सभी लोगों को एकजुट करने एवं नशीले पदार्थ गांजा, ड्रग्स/नारकोटिक्स के मामलों पर कानूनी कार्यवाही करने के दिये निर्देश।

ज्यादातर थाना नक्सल प्रभावित होने के करण नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु योजनाबद्ध तरीके से सर्चिंग अभियान चलाने पर जोर दिया गया। इस मीटिंग में अनुविभागीय अधिकारी मानपुर हरीष पाटिल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अम्बागढ़ चौकी अर्जुन कुर्रे, थाना प्रभारी डोंगरगांव निरीक्षक राजेश कुमार, थाना प्रभारी अम्बागढ़ चौकी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगडे, थाना प्रभारी गैंदाटोला निरीक्षक अमृत लाल साहू, थाना प्रभारी मानपुर निरीक्षक लक्ष्मण केवंट, थाना प्रभारी औंधी निरीक्षक मोहरसाय लहरे, थाना प्रभारी चिल्हाटी उप निरीक्षक बिलकिश बेगम, थाना प्रभारी मदनवाडा उप निरीक्षक सुरेन्द्र नेताम, थाना प्रभारी सीतागांव उप निरीक्षक योगेश्वर वर्मा, थाना प्रभारी खड़गांव उप निरीक्षक नरेन्द्र मिश्रा, थाना प्रभारी मोहला निरीक्षक उप निरीक्षक कमलेश बंजारे एवं थाना कोहका से प्रधान आरक्षक 636 हेमन्द सिन्हा उपस्थित हुये।