back to top

राजनांदगांव : शा. हा.से. स्कूल बापु टोला, चिचोला में सामुदायिक पुलिसिंग व नशा उन्मूलन कार्यक्रम “निजात” के अंतर्गत स्कूली छात्र-छात्राओं को नशा के दुष्परिणामों से जागृत किया गया…


राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश बढ़ई के मार्गदर्शन अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कृष्ण कुमार पटेल के निर्देशन में चौकी प्रभारी आर एस सेंगर, ए एस आई कोमल मिंज, ए एस आई विनोद वर्मा एवं स्टाफ द्वारा दिनांक 21-02-2022 को शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बापु टोला चिचोला में सामुदायिक पुलिसिंग व नशा उन्मूलन कार्यक्रम निजात के अंतर्गत स्कूली छात्र छात्राओं को नशा उन्मूलन के तहत गांजा ड्रग्स सिलोशन एवं सीरिंज से होने वाले दुष्परिणामों से जागृत किया गया।

एवं ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी से बचने के उपाय पास्को एक्ट के बारे में विस्तार से बताया गया तथा बच्चों को ट्रैफिक नियमों के बारे में बता कर नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page