राजनांदगांव: अनुविभाग स्तर पर बैठकर थाना प्रभारियों को किया रिचार्ज, लंबित मामलो को जल्द निराकरण करने दिये निर्देश…

राजनांदगांव 28 मई 2021 – विगत दिनों पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारियों के मध्य कार्यों का विभाजन किया गया उसके बाद सभी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय हो गए।

Advertisements

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे ने आज 28 मई को अम्बागढ़ चौकी अनुविभाग अंतर्गत सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ ही मर्ग, गुम इंसान तथा महिलाओं से सम्बंधित शिकायतों के निराकरण तथा अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने व की गई कार्यवाही से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने महत्वपूर्ण दस्तावेजों का निरीक्षण भी किया।

इस दौरान अतिo पुलिस अधीक्षक ने थाना के महत्वपूर्ण रजिस्टरों का भी निरीक्षण किया। उक्त बैठक में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी घनश्याम कामड़े, थाना प्रभारी अंबागढ़ चौकी आशीर्वाद रहटगांवकर, थाना प्रभारी मोहला श्रवण चौबे, थाना प्रभारी चिल्हाटी दिनेश यादव, थाना प्रभारी गैंदाटोला अमृत साहू तथा अनुभाग के अन्य अधिकारी शामिल रहे।