back to top

राजनांदगांव: जिले में लॉकडाउन के दौरान शासन ने जरूरतमंदों का रखा ध्यान, 3 लाख 88 हजार 492 राशन कार्डधारियों को पीडीएस के तहत किया जा रहा खाद्यान्न वितरण…

राजनांदगांव 28 मई 2021। वैश्विक कोविड-19 की इस महामारी में लॉकडाउन के दौरान शासन ने जरूरतमंदों का विशेष ध्यान रखा है। ऐसे कठिन वक्त में शासन-प्रशासन द्वारा लगातार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत माह मई एवं जून में अतिरिक्त नि:शुल्क चावल का वितरण का कार्य जारी है।

Advertisements

जिले में माह मई एवं जून में कुल चावल का आबंटन 340274.60 क्विंटल प्राप्त हुआ जिसके विरूद्ध 182138.03 क्विंटल का वितरण किया जा चुका है। जिसके माध्यम से कुल 3 लाख 2 हजार 914 हितग्राही लाभान्वित हुए हैं और राशन वितरण जारी है। जिले में 3 लाख 88 हजार 492 राशन कार्डधारी हैं, जिन्हें खाद्यान्न प्रदान किया जा रहा है। जिसमें 48 हजार 282 एपीएल एवं 3 लाख 40 हजार 210 बीपीएल राशन कार्डधारी है।

खाद्य विभाग द्वारा विशेष प्रयास करते हुए जनवरी 2021 से 20 मई तक 3168 कुल नये राशन कार्ड बनाए गए हैं। विकासखंडों में 1 हजार 987 बीपीएल, 206 एपीएल के राशन कार्ड बनाए गए हैं। इसी प्रकार नगरीय निकायों में 491 बीपीएल एवं 484 एपीएल राशन कार्ड बने हैं।

खाद्य विभाग की टीम द्वारा सतत कार्य करते हुए जिले में विभिन्न राशन कार्डधारियों को खाद्यान्न की सतत आपूर्ति की गई। लॉकडाउन में श्रमिकों एवं जरूरतमंदों को खाद्यान्न की कमी न हो इसी मंशा के साथ विभाग द्वारा निरंतर कार्य किया गया और दूरस्थ अंचलों तक राशन प्रदाय करने का कार्य किया गया।

जिले में मास्क लगाने, दो गज की दूरी का पालन एवं कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खाद्यान्न वितरण का कार्य जारी है। समय.समय पर शासकीय उचित मूल्य की दुकान सेनेटाइज भी किया जा रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page