
राजनांदगांव – अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) पद्मश्री तंवर एवं डीएसपी नेहा वर्मा के मार्गदर्श्न में दिनांक 13.03.2023 से 19.03.2023 तक जिला राजनांदगांव के रक्षित केंद्र में “अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह“ के अंतर्गत दिनांक 17.03.2023 को विभिन्न खेल जैसे ब्लूम दौड़, महंदी, थाली सजावट, रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम अयोजित कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) पद्मश्री तंवर एवं डीएसपी नेहा वर्मा द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया

साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को घटित होने वाले अपराध, अभिव्यक्ति कार्यक्रम की मुख्य बिंदु महिलाओं की सुरक्षा एवं सतर्क रहने के संबंध में अवगत कराया गया तथा अभिव्यक्ति ऐप को डाउनलोड करने के तरीके बताए गया, मानव तस्करी कैरियर काउंसलिंग स्वास्थ्य, स्वच्छता ,लैंगिंक समानता, नशा मुक्ति ,पीड़ित क्षतिपूर्ति, योजना , साइबर क्राइम की जानकारी दिया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस परिवार के एवं अन्य महिला व बालिकाओं ने बड़ चढ़ हिस्सा लिया।









































