back to top

राजनांदगांव: “सांई ऐप” से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा, 5 आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट सट्टे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईटेक ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बसंतपुर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मोहरा नाला के पास एक फार्महाउस में दबिश देकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

Advertisements

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में टीम ने मौके से 2 लैपटॉप, 1 टैब, 7 मोबाइल, एक मोटरसाइकिल और अन्य सामान सहित करीब 5 लाख 50 हजार रुपये की सामग्री जब्त की है। जांच में सामने आया कि आरोपी “सांई ऐप” के जरिए हर गेंद और ओवर पर ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे थे और कोड भाषा में हिसाब-किताब रखा जा रहा था।


पुलिस के अनुसार सट्टा पट्टी में करीब 9 लाख 20 हजार रुपये का लेन-देन दर्ज मिला है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 112 (संगठित अपराध) तथा आईटी एक्ट की धारा 66(डी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page