
राजनांदगांव – पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए पति ने अपनी पत्नी की टंगिया से हत्या कर दी। आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 24.03.20 को सुबह 6:00 बजे के आसपास डायल 112 को सुचना मिली की दुर्ग जिले के सरहदी ग्राम – डूडीया थाना घुमका मे आरोपी रिखीराम साहू ने अपनी पत्नी चमेली साहू को टंगिया से सिर और गाल मे तीन बार गंभीर प्राणघातक हमला किया है जिससे वो घायल होकर खून से लत फथ होकर ज़मीन मे पड़ी है।
घायल अवस्था मे पड़ी महिला को तत्काल इलाज के लिए पुलिस ने अपनी गाडी से हॉस्पिटल पहुंचाया जहाँ हॉस्पिटल के सामने महिला ने दम तोड़ दिया । पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगाव संजय महादेवा व दिनेश सिन्हा अनु. अधिकारी पुलिस खैरागढ़ के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा व थाना टीम ने आरोपी को तत्काल हिरासत मे लेकर पूछताछ शुरू किया गया ।

आरोपी ने अपना जुर्म क़ुबूल किया अपराध मे प्रयुक्त टंगिया को बरामद किया गया। आरोपी अपने पत्नी के चरित्र मे संदेह करता था, जिस वजह से हमेशा दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा होते रहता था। आरोपी ने रात मे हुई लड़ाई के गुस्से मे सुबह मौका पाकर टंगिया से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी के विरुद्ध थाने मे अपराध क्र 50/22 धारा 302भा द वि पंजीबंध कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर जिला जेल राजनांदगाव भेजा गया है। इस मामले मे आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने मे थाना घुमका स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।









































