राजनांदगांव- ग्राम खुरसेकला में ग्रामीणों को corona वैक्सीन नही लगवाने, और वेक्सीनेशन से मृत्यु होने जैसी भ्रामक जानकारी फैलाकर, ग्रामीणों से कोरोना वेक्सीनेशन पूरे देश मे बंद करवाने आरोपी महेंद्र साहू ग्राम कोसमी द्वारा बरगला कर आवेदन पर हस्ताक्षर कराया गया और तहसीलदार मानपुर को आवेदन पेश किया गया।

आवेदन के बिंदु भ्रामक और दुष्प्रेरित करने वाले थे, जिसपर तहसीलदार मानपुर ने थाना मदनवाड़ा में आरोपी के खिलाफ fir दर्ज करने पत्राचार किया।राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक श्री डी श्रवण द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल fir लेने और आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश दिए।जिसपर भ्रामक ज्ञापन प्रस्तुत करने वाले बसेली सरपंच और अन्य के विरुद्ध fir थाना मदनवाड़ा में धारा 270, 505 1 B, 34 ipc अंतर्गत अपराध कायम किया गया।
विवेचना दौरान ग्राम खुसेकला वासियों के बयानों के आधार पर आरोपी महेंद्र साहू निवासी ग्राम कोसमी थाना खड़गाओं द्वारा उक्त भ्रामक आवेदन तैयार कर भोले भाले आदिवासी ग्रामीणों से हस्ताक्षर करवाना खुलासा होने पर आज दिनांक को आरोपी महेंद्र साहू को sdop मानपुर श्री हरीश पाटिल के नेतृत्ब में थाना मानपुर और मदनवाड़ा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर मान न्यायालय पेश किया गया ,जहा न्यायालय द्वारा आरोपी महेंद्र साहू को जेल दाखिल करने का आदेश पारित किया जाने पर राजनांदगांव जिला जेल में आरोपी को दाखिल कियागया।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में देश एवं प्रदेश सरकारें corona संक्रमण से लड़ने वेक्सीनेशन के अलावा अनेको जागरूकता फैलाने के तरीके अपना रही हैं वही कुछ ऐसे आरोपी ग्रामीणों में भ्रामक जानकारी फैलाकर शासन एवम समाज विरोधी कार्य कर अपना निजी हित साधने में लगे है।
उक्त कार्यवाही से स्पष्ट है कि प्रशासन एवम पुलिस जागरूकता फैलाने के सांथ सांथ ऐसी अफवाह और भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर भी निगाह रखे हुए है और कड़ी कार्यवाही करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।










































