राजनांदगांव: अभिमन्यु उदय मिश्रा सहित कांग्रेसियों ने पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन…

➡️ गौ तस्करी व अवैध वसूली पर सख्त कार्यवाही की मांग

Advertisements

राजनांदगांव । जिले के अंतर्गत आने वाले अंतरराज्यीय चेक पोस्ट से लगातार गौ तस्करी व अवैध वसूली के मामले सामने आ रहे हैं जिसके विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया पैनलिस्ट अभिमन्यु उदय मिश्रा के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेस नेता बबलू कसार, पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री, युवा नेता विशु अजमानी आदि कांग्रेस नेताओं ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा को पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा श्री मिश्रा ने बताया कि मध्यप्रदेश के मवेशी तस्कर धड़ल्ले से रात में ठंड की वजह से सुनसान रस्ते होने का फायदा उठा कर बिना किसी वैध दस्तावेज कोदवागोड़ान होते हुए पोलमी के रास्ते चार चक्का गाड़ियों खास कर पिकअप ट्रक में ठूंस ठूंस कर गोवंश को मध्यप्रदेश ले जा रहे हैं, यह गंभीर विषय है कि कोदवागोड़ान में वन विभाग का चेक पोस्ट और पोलमी में अंतरराज्यीय चेक पोस्ट होने के बावजूद यह हो रहा है

हाल ही में स्थानीय लोगों द्वारा एक गाड़ी को पकड़ने का प्रयास भी किया गया था इसके अलावा पाटेकोहरा बैरियर शुरुआत से ही विवादित रहा है पूर्व में राष्ट्रीय न्यूज चैनल में स्टिंग ऑपरेशन किए जाने के बाद तत्कालीन मंत्री राजेश मूणत जी द्वारा बंद कर दिया गया था अभी हाल ही में ड्राइवरों से वसूली न देने के कारण मार पीट का मामला भी सामने आया था यहां महीने का पास भी बनाया जाता है बाहर के लोग लगा कर विभाग के लोगों के संरक्षण में अवैध वसूली की जाती है पूर्व में इस बैरियर की अखिल भारतीय मोटर परिवहन कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री से भी की जा चुकी है AIMTC द्वारा बैरियर पर ऐसे आचरण से परिवहन व्यवसाय के लिए भी हानिकारक बताया है इन सब में स्थानीय पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों की मिलीभगत की बात भी सामने आ रही है ।


ऋषि शास्त्री और विशु अजमानी ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं संस्कारधानी की क्षवि धूमिल करती हैं साथ ही पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करती है प्रधानमंत्री से शिकायत होने के बावजूद भी अबतक कार्यवाही न होना इसका उदाहरण है हम सभी यह मांग करते हैं कि यह सब तत्काल रुकना चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए अन्यथा हमें आंदोलन का रुख करने मजबूर होना पड़ेगा ।


उक्त मौके पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया पैनलिस्ट अभिमन्यु उदय मिश्रा सहित पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री, वरिष्ठ नेता बबलू कसार, युवा नेता विशु अजमानी, विनोद बमभोले, सागर ताम्रकार, तौसीफ गोरी, राजा वर्मा, प्रीयांश भीमटे, अभी गुप्ता, ओमप्रकाश साहू, नूतेश कुमार, पुष्पराज कंवर, ललेश्वर कुंवर, रूपेंद्र कंवर, दुर्गेश , लोकेश कुमार, विवेक गुप्ता आदि युवा उपस्थित थे ।