राजनांदगांव 22 दिसम्बर 2021। भारत सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा वर्ष 2021-22 अल्पसंख्यक समुदाय मुस्लिम, ईसाई, सिक्ख, बौद्ध, जैन एवं पारसी की प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम-मीन्स अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए नेशनल स्कॉलरशीप पोर्टल www.scholarships.gov.in or www.minorityaffairs.gov.in में आवदेन एवं वैरिफिकेशन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
पोस्ट मैट्रिक, मेरिट कम-मीन्स अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए 31 दिसम्बर 2021 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। संस्था द्वारा वैरिफिकेशन कर 15 जनवरी तक आवेदन जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथियों में अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति ऑनलाईन आवेदन नवीन एवं नवीनीकरण कराते हुए पात्र विद्यार्थियों के आवेदनों को नेशनल स्कॉलरशीप पोर्टल www.scholarships.gov.in पर आवेदन वैरिफिकेशन करते हुए कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास राजनांदगांव में जमा करने कहा गया है।










































