राजनांदगांव: अवैध अंग्रेजी शराब ले जा रहा जुपिटर स्कूटी चालक वाहन छोड़कर फरार 36 पौवा शराब जब्त…

राजनांदगांव। पुलिस चौकी सुकुलदैहान ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जुपिटर स्कूटी से 36 पौवा गोल्डन गोवा स्पेशल अंग्रेजी शराब जब्त की है। आरोपी पुलिस को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब परिवहन विरोधी अभियान के तहत की गई।

Advertisements

28 नवंबर की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम आलिवारा से ग्राम टेका हरदी मार्ग पर एक व्यक्ति TVS JUPITER (CG 08 AV 8620) में अवैध शराब लेकर जा रहा है। पुलिस ने टेका पुल के पास नाकाबंदी की, तभी एक स्कूटी चालक पुलिस को देखकर करीब 20 मीटर पहले ही वाहन छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।

जाँच में स्कूटी के पैरदान के पास सफेद बोरी में— 36 पौवा गोल्डन गोवा स्पेशल अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 6480 बल्क लीटर कीमत 4,320 रु जब्त की गई। साथ ही घटना में प्रयुक्त स्कूटी जिसकी कीमत लगभग ₹60,000 है, को भी जब्त किया गया। कुल जब्ती ₹64,320 की हुई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका
सउनि चंपेश ठाकुर, प्रधान आरक्षक दीपचंद वर्मा, आरक्षक राजेश साहू और आरक्षक अश्वनी कुर्रे की सराहनीय भूमिका रही।