
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा तथा अनुविभागीय अधिकारी श्री आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में बोरतलाव थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

दिनांक 04 दिसंबर 2025 को ग्राम सोरीटोला अंडी में अवैध शराब बिक्री किए जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर रेड की। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को कच्ची देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी एवं बरामदगी
आरोपी 1: हिरामन नेताम (50 वर्ष), निवासी – सोरीटोला अंडी, कब्जे से कच्ची देशी महुआ शराब 07 बल्क लीटर, कीमत 1050 रुपये
आरोपी 2: जुम्मन खान (40 वर्ष), निवासी – सोरीटोला अंडी,कब्जे से कच्ची देशी महुआ शराब 08 बल्क लीटर, कीमत 1200 रुपये
बरामद शराब को गवाहों के समक्ष जप्त कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उनके विरुद्ध थाना बोरतलाव में अपराध क्रमांक 64/25 व 65/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। बाद में दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों का योगदान सराहनीय
इस कार्रवाई में निरीक्षक अवनीश कुमार श्रीवास, प्रधान आरक्षक 1297 रोहित पडोती, प्रधान आरक्षक 134 शेरसिंह चंद्रवंशी तथा आरक्षक 1051, 1651, 1781 का महत्वपूर्ण योगदान रहा।









































