राजनांदगांव – अवैध रूप से गांजा तस्करी कर बिक्री करने वाले को थाना ठेलकाडीह पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ललित यादव पिता रामप्रसाद यादव उम्र 36 साल निवासी ग्राम महरूमखुर्द थाना ठेलकाडीह अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री करता था। आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर 20 (ख) एन०डी०पी०एस० एक्ट कायम कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ठेलकाडीह थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सतीश कुमार पुरिया के नेतृत्व में दिनांक 10/01/2022 को थाना ठेलकाडीह ईलाका हाजा में अवैध गांजा तस्करी करने एवं बिक्री करने वालों पर लगाम कसने के लिए अभियान चलाया गया।
दौरान अभियान के मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम महरूमखुर्द निवासी ललित यादव पिता रामप्रसाद यादव उम्र 36 साल अपने घर में अवैध रूप से गांजा जैसा कोई मादक पदार्थ रखा है, और लोगो को पुड़ीया बनाकर बेचता है कि सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताये मकान को घेरा बंदी कर गांजा रेड कार्यवाही किया गया जिस पर आरोपी ललित यादव के कब्जे से 02 भूरे रंग के प्लास्टिक टेप लपेटा हुआ पैकेट में कुल 01 किलो 720 ग्राम कीमती लगभग 10000 रूपये का मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया।
मौके पर बरामद गांजा को जप्तकर आरोपी ललित यादव के विरुद्ध अप०कo 13/2022 धारा 20 (ख) एन०डी०पी०एस० एक्ट कायम किया गया एवं आरोपी को दिनांक 10/01/22 को गिरफतार कर माननीय न्यायालय ज्यूडीसियल रिमाण्ड लेकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सतीश पुरिया, सउनि० के० के० राय, सउनि चैतूराम आर्य, प्र0आर0 916 आशीष वर्मा, सुरेश वर्मा, आरक्षक बिजेश साहू नरेश कुमार चन्द्रा, बिसाहू यादव, म०आर० सत्यभामा ठाकुर की भूमिका महत्वपूर्ण रही।










































