
अवैध रूप से शराब बिक्री पर अंकुश लगाने राजनांदगांव पुलिस की कार्यवाही।
- अवैध शराब ब्रिकी मामले में 03 दिनों में आबकारी एक्ट के तहत् कुल 12 प्रकरणों में 12 आरोपियों के विरूद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही।
- आरोपियों के कब्जे से 75 पौवा अंग्रेजी शराब एवं 216 पौवा देशी प्लेन शराब एवं 4180 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब कुल कीमती 26760/- रूपये जप्त ।
- 08 आरोपियों से शराब बिक्री रकम 2260/- रूपये जप्त ।
- विगत 03 दिनों में 34(2) आबकारी एक्ट के 02 प्रकरण, 34(1) आबकारी एक्ट के 10 प्रकरण दर्ज।
- अवैध शराब के विरुद्ध राजनांदगांव पुलिस की पैनी नजर कार्यवाही जारी रहेगी। राजनांदगांव।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदशन मे अवैध रूप से शराब बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु कड़ी कार्यवाही करने के संबंध में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया गया था जिसके तहत दिनांक 12.05.2025 से 14.05.2025 तक कुल 03 दिनों में - थाना डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा 34(1) के 01 प्रकरण में 01 आरोपी के पास से 20 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 1800/- रूपये जप्त कर कार्यवाही की गई। थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा 34(1) के 02 प्रकरण में 02 आरोपी के पास से 41 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 3280/- रूपये एवं बिक्री रकम 370/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई। थाना घुमका पुलिस द्वारा 34(1) के 01 प्रकरण में 01 आरोपी के पास से 14 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 1120/- रूपये एवं बिक्री रकम 480/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 34(1) के 01 प्रकरण में 01 आरोपी के पास से 20 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 1600/- रूपये एवं बिक्री रकम 320/- रूपये जप्त उसके विरूद्ध कार्यवाही की गई। पुलिस चौकी चिचोला द्वारा 34(1) के 02 प्रकरण में 02 आरोपी के पास से 26 पौवा अंग्रेजी शराब कीमती 3120/- रूपये एवं बिक्री रकम 200/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई। थाना छुरिया पुलिस द्वारा 34(1) के 01 प्रकरण में 01 आरोपी के पास से 17 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 1360/- रूपये एवं बिक्री रकम 240/- रूपये जप्त उसके विरूद्ध कार्यवाही की गई।ओ.पी. चिखली पुलिस द्वारा 34(2) के 02 प्रकरण में 02 आरोपी के पास से 49 पौवा अंग्रेजी शराब कीमती 5880/- रूपये एवं 61 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 5160/- रूपये जप्त कर उसके विरूद्ध कार्यवाही की गई। थाना बोरतलाव पुलिस द्वारा 34(1) के 01 प्रकरण में 01 आरोपी के पास से 4180 बल्कलीटर कच्ची शराब कीमती 850/- रूपये जप्त कर उसके विरूद्ध कार्यवाही की गई। आगे भी असामाजिक तत्वों एवं अवैध शराब बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।









































