back to top

राजनांदगांव: रानीसागर में हाथ-मुंह धोने पानी में उतरे व्यक्ति की डूबने से हुई मौत…

राजनांदगांव। शहर में आज एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है। राजनांदगांव शहर के चिखली वार्ड नंबर 06 के निवासी लगभग 75 वर्षीय व्यक्ति की आज दोपहर लगभग तीन से चार बजे की बीच रानीसागर तालाब में डूबने से मौत हो गई है।


बताया गया कि एक व्यक्ति आज दोपहर घूमते हुए राजनांदगांव शहर स्थित रानीसागर तालाब के तट पर मुंह हाथ धोने के लिए उतरा जहां उनका पैर अचानक फिसल गया और व्यक्ति पानी में गिर गया जिससे डूबने से व्यक्ति की मौत हो गई है। इस दुखद घटना से शहर में शोक का माहौल व्याप्त है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मृत व्यक्ति को पानी से बाहर निकाला गया। बताया गया कि मृतक का नाम रानू लाल सोनी जो कि चिखली स्थित उमा ज्वेलर्स के मालिक के पिता हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page