राजनांदगांव : अवैध शराब तस्करी पर डोंगरगढ़ पुलिस की कार्रवाई…

राजनांदगांव डोंगरगढ़। जिले में अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने के लिए डोंगरगढ़ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में 18 सितंबर 2025 को पुलिस ने एक युवक को स्कूटी में शराब तस्करी करते हुए धर दबोचा।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी दीपक सेन (24 वर्ष), निवासी बंगालीपारा, डोंगरगढ़, स्कूटी (क्रमांक CG 08 AL 2306) के डिक्की में अवैध शराब भरकर ला रहा है। घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 17 पौवा अवैध शराब बरामद हुई, जिसमें 11 पौवा शोले देशी प्लेन (1.980 बल्क लीटर, कीमत 880 रु) और 6 पौवा शोले देशी मसाला (1.080 बल्क लीटर, कीमत 600 रु) शामिल हैं। साथ ही आरोपी की स्कूटी भी जब्त की गई।

पुलिस ने कुल 3.060 बल्क लीटर शराब और लगभग 14,480 रुपये की संपत्ति जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत कार्रवाई की है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के निर्देशन में थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार शाह और उनकी टीम द्वारा की गई।