back to top

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बुलेट चालक पर कार्रवाई…

राजनांदगांव डोंगरगढ़। शहर में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बुलेट चालकों पर डोंगरगढ़ पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में 17 सितम्बर की रात पुलिस ने एक बुलेट चालक को पकड़कर उसके खिलाफ कार्रवाई की।

Advertisements

पुलिस के अनुसार, एमसीपी ड्यूटी के दौरान वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बुलेट वाहन क्रमांक सीजी 07 एज़ेड 9022 का चालक सोमनाथ मंडावी (25 वर्ष), निवासी राजकट्टा, जिला राजनांदगांव मॉडिफाइड साइलेंसर से जोरदार आवाज करते हुए पाया गया। आरोपी चालक को मौके पर रोका गया और उसके खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 182(क)(4) के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही उससे 5000 रुपये समन शुल्क वसूला गया।

डोंगरगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले अन्य मोटरसाइकिल चालकों के विरुद्ध भी आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार शाह एवं उनकी टीम द्वारा की गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page