राजनांदगांव : अवैध शराब बिक्री पर सोमनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई..

राजनांदगांव। दीपावली पर्व के मद्देनज़र जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सोमनी पुलिस ने ढाबा संचालक और सहयोगी पर कार्रवाई करते हुए 15 बोतल बीयर जप्त की हैं।

पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सोमनी उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर यह कार्रवाई की गई।

3 अक्टूबर 2025 को प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम देवादा स्थित वीर जी ढाबा में छापा मारा। तलाशी के दौरान आरोपी भोला राम क्षत्री (35 वर्ष) और ढाबा संचालक दलजीत सिंह (40 वर्ष) के कब्जे से कुल 15 बोतल बीयर —

12 बोतल थंडर बोल्ट क्लासिक सुपर स्ट्रॉन्ग बीयर (7.8 बल्क लीटर, कीमत ₹2400)

03 बोतल सीम्बा स्ट्रॉन्ग बीयर (1.95 बल्क लीटर, कीमत ₹600)
— जप्त की गई।

कुल 9.75 बल्क लीटर बीयर की कीमत लगभग ₹3000 आँकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

इस कार्रवाई में उनि प्रमोद श्रीवास्तव, बलदाऊ चंद्राकर, प्र.आर. ईमल किशोर, आर. लीलाराम साहू एवं गुलाब चंद्राकर का सराहनीय योगदान रहा।