राजनांदगांव :अवैध शराब बिक्री पर डोंगरगांव पुलिस की सख्त कार्रवाई…

➡️ दो आरोपियों से बड़ी मात्रा में देशी शराब जब्त, एक आरोपी जेल भेजा गया

Advertisements

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं एसडीओपी डोंगरगांव श्री दिलीप सिसोदिया के निर्देशन में डोंगरगांव पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है।

थाना प्रभारी कृष्णा पाटले के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली कि ग्राम घुघवा निवासी प्रीतम साहू पिता स्व. हीरा साहू मुक्तिधाम के पास अवैध रूप से देशी शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

जांच में आरोपी के पास से 180 पौवा शोले देशी शराब कीमत 14,400 रुपये एवं बिक्री रकम 400 रुपये कुल 14,800 रुपये जब्त की गई। आरोपी प्रीतम साहू के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया।

वहीं, एक अन्य कार्रवाई में गजाधर सोनकर पिता बिहारी सोनकर (68 वर्ष), निवासी बरसनटोला के पास से 16 पाव देशी प्लेन शराब कीमत 1,280 रुपये एवं बिक्री रकम 200 रुपये कुल 1,480 रुपये जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक वीरेन्द्र मनहर, प्रधान आरक्षक संदीप देशमुख, आरक्षक चन्द्रकांत सोनी एवं आरक्षक चन्द्रप्रकाश हरमुख की भूमिका सराहनीय रही।