राजनांदगांव : अवैध शराब संग्रहण कर बिक्री करने वाले के विरूद्व थाना मानपुर पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट की कार्यवाही…

राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मानपुर हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना मानपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण केवट के नेतृत्व में आज दिनांक 28/05/2022 को मुखबिर की सूचना पर से ग्राम हिडकोटोला में एक व्यक्ति अपने घर बाड़ी में हाथ भठ्ठी महुआ शराब संग्रहण कर बिक्री करने के लिये रखा है कि सूचना पर टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था, जो आरोपी श्यामसाय हिडको पिता सत्तर सिंह हिडको उम्र 25 साल साकिन हिडकोटोला थाना मानपुर जिला राजनांदगांव(छ0ग0) को ग्राम हिडको में आरोपी के घरबाडी में दो सफेद रंग की 5-5 लीटर वाले प्लास्टिक जेरीकेन में अवैध रूप से हाथ भठ्ठी कच्ची महुआ शराब 10 लीटर कीमती 1,500 रूपये को संग्रहण कर बिक्री करने के लिये रखा होना पाये जाने से मौके पर विधिवत् कार्यवाही कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

भविष्य में भी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब निर्माण परिवहन व बिक्री करने के विरूद्व थाना मानपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही जारी रहेगी। उक्त अवैध शराब रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण केंवट, सउनि0 कार्तिक चंद्रवंशी, प्र0आर0 313 अरविन्द उदिरवाडे, प्र0आर0 1351 राकेश ध्रुर्वे, आर0 476 मेहर भंडारी, म0सहा0आर0 17 सनकाय दर्रो की सराहनीय भूमिका रही।