राजनांदगांव : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिसवा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से बर्खास्त करने की मांग-रोशनी सिन्हा…

राजनांदगांव- शहर महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश विधानसभा फाफामऊ के पर्यवेक्षक श्रीमती रोशनी सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मांग करते हुए कहां कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के दरमियान बीते शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिसवा ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के ऊपर अनर्गल टिप्पणी किया गया जिससे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का ही अपमान नहीं अपितु यह हिंदुस्तान के महिलाओं और जनता की अपमान है

Advertisements

यह मुख में राम और बगल में छुरी के कहावत को चरितार्थ करते हुए भारतीय जनता पार्टी धर्म की आड़ में भारतीय संस्कृति को तहस-नहस करने में लगी हुई है जिसका जिता- जागता उदाहरण है, मैं पूछना चाहती हूं कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्या असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिसवा के ऊपर कार्यवाही करेंगे और अब तक क्या कार्यवाही हुई जनता जानना चाहती है एक बात और क्या वजह है कि भारतीय जनता पार्टी के एक भी नेता इसके खिलाफ बोलना उचित नहीं समझा, क्या यही भारतीय जनता पार्टी की संस्कृति है? और नही तो अब तक कार्यवाही क्यो नही की गई।