
राजनांदगांव। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बसंतपुर थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीन असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अपराध नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 28 अक्टूबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर मोहल्ले में हो-हल्ला कर शांति भंग करने वाले युवकों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम —
- वंश यादव पिता बसंत यादव उम्र 19 वर्ष निवासी नंदई कुआं चौक, थाना बसंतपुर
- रितेश उर्फ लारो पिता शिव यादव उम्र 20 वर्ष निवासी नंदई दुकाला चौक, थाना बसंतपुर
- तरुण यादव पिता स्व. रवि यादव उम्र 27 वर्ष निवासी महामाया चौक, थाना बसंतपुर
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय एस.डी.एम. न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उन्हें जिला जेल राजनांदगांव भेजा गया।
पुलिस ने बताया कि शहर में शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों, अवैध गतिविधियों और सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इस कार्रवाई में निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक नरेश सार्वा, सहायक उप निरीक्षक मनमोहन साहू, आरक्षक कीर्तन अहीर एवं भुनेश्वर जायसी की सराहनीय भूमिका रही।









































