राजनांदगांव : अस्मिता खेलो इंड़िया महिला बास्केटबाॅल लीग का आयोजन 27 से 29 अगस्त तक राजनांदगांव एवं भिलाई में…

राजनांदगांव । खेलो इंड़िया द्वारा देश के पचास शहरों में एक साथ अस्मिता खेलो इंडिया महिला बास्केटबाॅल लीग का आयोजन किया जा रहा है। उन पचास शहरों में एक साथ इस लीग का आयोजन 27 से 29 अगस्त 2023 तक किया जाना है। इस लीग में 17 वर्ष से कम आयु वर्ग की बालिका खिलाडी भाग लेंगी। खेलों इंडिया द्वारा विभिन्न खेलो में यह लीग 150 शहरों में आयोजित की जा रही है।


छतीसगढ में यह लीग बास्केटबाॅल की नर्सरी राजनांदगांव एवं भिलाई में आयोजित की जावेगी। 3×3 फार्मेट में राजनांदगांव में आयोजित इस लीग में स्थानीय 35 बालिका टीमों के भाग लेने की आशा है। राजनांदगांव में यह लीग दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।

खेलों इंडिया द्वारा इस लीग का आयोजन महिलाओं में खेलों के विकास, महिला एथलीटों को सशक्त बनाने और खेलों में समानता को बढ़ावा देने में उनकी सक्रिय भूमिका के लिए कई जा रही है।