राजनांदगांव : आइटीबीपी जवानों को हुआ फूड प्वाइजनिंग, 26 जवान अस्पताल में भर्ती…

राजनांदगांव जिले में नक्सल मोर्चे पर तैनात भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के 26 जवान फूड प्वाइजनिंग से बीमार हुए हैं। जिनका उपचार खैरागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। सभी जवानों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

राजनांदगाँव जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र मलैदा स्थित आईटीबीपी केम्प में तैनात 21 जवान बीती रात फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। वहीं आज सुबह 5 जवान भी फूड प्वाइजनिंग के चलते बीमार हुए हैं। सभी जवानों ने बीती रात पनीर और नॉनवेज का सेवन किया था, जिसके बाद जवानों को उल्टी होने लगी और देखते ही देखते 26 जवानों में फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखाई देने लगे, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए खैरागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इस मामले को लेकर राजनांदगांव के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ मिथिलेश चौधरी ने कहा कि सभी जवानों का उपचार खैरागढ़ अस्पताल में किया जा रहा है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

अस्पताल में भर्ती जवान एक दिन पहले सर्चिग पर गए थे।  रात में लौटने के बाद केम्प की मेस में बना भोज उनके द्वारा किया गया। भोजन में पनीर के अलावा नॉनवेज भी परोसा गया था।भोजन के बाद जवानों को अचानक पेट दर्द के साथ उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी आनन- फानन में सभी पीढि़त जवानों को खैरागढ़ के अस्पताल में दाखिल कराया गया। पीड़ित जवानों ने सर्चिग के दौरान ग्रामीण इलाकों में स्थित बोर का पानी भी पिया था माना जा रहा है कि दूषित पेयजल के वजह से भी उनमें फूड प्वाइजनिंग की स्थिति निर्मित हुई होगी। बहरहाल मेस में पका भोजन और पानी की जांच की जा रही है।