back to top

राजनांदगांव : आईटीआई राजनांदगांव में प्लेसमेंट कैम्प 19 जनवरी को…

राजनांदगांव 17 जनवरी 2024। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में मुंद्रा सोलर प्राइवेट लिमिटेड ग्राम वंध गुजरात के लिए मैनपावर ग्रुप सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 19 जनवरी 2024 को सुबह 9 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है।

शिक्षित युवाओं के लिए यह प्लेसमेंट कैम्प रोजगार का एक सुनहरा अवसर है। आईटीआई राजनांदगांव के प्राचार्य ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में 29 वर्ष के 2017 से 2023 तक आईटीआई, 12वीं, डिप्लोमा उत्तीर्ण उम्मीदवार अपने समस्त शैक्षणिक तथा आवश्यक प्रमाण-पत्र के साथ सम्मिलित हो सकते है।