राजनांदगांव : आईसेक्ट प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में प्रधानमंत्री अपप्रेंटिशिप मेला का किया गया आयोजन….

राजनांदगांव – दिनांक 11/07/2022 को आईसेक्ट प्रधानमंत्री कौशल केंद्र राजनांदगाँव में प्रधानमंत्री नेशनल अपप्रेंटिशिप मेला के तहत अपप्रेंटिशिप मेला का आयोजन किया गया था। यह आयोजन अब प्रत्येक महीने के दूसरे सोमवार को होगा। जिसमें अधिक अधिक अपप्रेंटिशिप के लिए उम्मीदवारों से आग्रह किया गया था कि वे इसमें सम्मिलित होकर अवसर का लाभ लेवें।

इस मेले में अतिथि के रूप में दिग्विजय नेताम -प्रभारी कार्यपालन अधिकारी अन्त्यावसायी एवं उदयन सानयाल – महात्मा गांधी नेशनल इंटरशिप विभाग सम्मिलित हुए। अतिथियों के द्वारा अपप्रेंटिशिप हेतु आये उम्मीदवारों का उत्साहवर्धन किया गया तथा भविष्य हेतु उनको निर्देशित किया गया।

इस कार्यक्रम में आईसेक्ट प्रधानमंत्री कौशल केंद्र राजनांदगाँव के क्षेत्रीय प्रबंधक रूपेश देवांगन के द्वारा अतिथियों को संस्था एवं यहाँ चल रहे प्रोजेक्ट के बारे में बताया गया। इस मेले में 3 कंपनियों ने हिस्सा लिया जिसमें 76 उम्मीदवारों को पंजीकृत किया गया। इस आयोजन में समस्त ऑफिस स्टाफ़ ने सहयोग किया।