back to top

रायपुर : मुख्यमंत्री से गरियाबंद जिले के कोसरिया महरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात…

रायपुर, 11 जुलाई 2022मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में गरियाबंद जिले के कोसरिया महरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। 

Advertisements


कोसरिया महरा समाज के अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना सहित विभिन्न किसानों के हित में शुरू किए गए योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को काष्ठ से तैयार किए भगवान गणेश की मूर्ति भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर कोसरिया महरा समाज के पदाधिकारी सर्वश्री हुमेंद्र, गजेंद्र, कंचन, योगीराज सहित समाज के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page