राजनांदगांव: आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, गांव में शोक…

राजनांदगांव। सोमनी थाना क्षेत्र के बीरेझर निवासी डागेश्वर पटेल की दुर्ग जिले के खुर्शा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। घटना बीती रात उस समय हुई जब वह अपने काम से घर लौट रहा था।

जानकारी के अनुसार, रात के समय अचानक बारिश शुरू होने पर डागेश्वर पास के एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इस दौरान पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

डागेश्वर पटेल पेशे से इलेक्ट्रीशियन था और मोटर-बिजली मैकेनिक का कार्य करता था। उसकी असामयिक मृत्यु से गांव और आसपास के क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।

ग्रामीणों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।