राजनांदगांव : आज चौथे दिन स्टेशनपारा में 88 लोगों को लगाया गया कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज-आसिफ…

राजनांदगांव – आज उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली के मांग पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज चौथे दिन स्टेशन पारा में सुबह 10 बजे से सरस्वती कला मंदिर भवन स्टेशनपारा में निःशुल्क कोरोना टीकाकरण शिविर लगाया गया। जिसमें 88 लोंगों ने सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए कोरोना कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया ।

Advertisements

उत्तर ब्लाक अध्यक्ष आसिफ अली ने स्वास्थ्य अधिकारी मिथलेश चौधरी से मुलाकात कर स्टेशन पारा के नागरिकों को लंबी दूरी तय करके कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने जिला अस्पताल जाना न पड़े वार्ड के नागरिकों को होने वाली असुविधा को देखते हुए स्वास्थ्य अधिकारी मिथलेश चौधरी जी के निर्देश पर आज चौथे दिन निःशुल्क कोरोना टीकाकरण शिविर लगाया गया जिसमें 88 लाभार्थियों ने लाभ लिया जिनकी उम्र 45 एवं 45 से अधिक हैं

जिसमें स्वास्थ विभाग से, Anm धनेशरी साहू, छबि साहू, चमेली यादव , सन्तोषी नागवंशी, देवकी यादव, मंजू यादव, विद्या मेश्राम, आसिफ अली के साथ संतोष चोटिया, प्रीत साहू, दानी रगड़े, हनीफ खान, राजेश यादव, शेख अनीश, दीपक सिन्हा, राहुल रामटेके ने वैक्सिन सेंटर में सहयोग के लिये उपस्थित होकर शिविर में सहयोग प्रदान किया।

यह जानकारी उत्तर ब्लाक के महामंत्री हितेश गोन्नाडे ने दी ।
कल दिनांक 14-05-2021 को सरस्वती कला भवन स्टेशनपारा में सुबह 10 बजे से 5 बजे तक शिविर लगाया जाएगा।