back to top

राजनांदगांव : परिजनों के तानों से तंग आकर की आत्महत्या , परिवार के 5 लोगों को जेल….

राजनांदगांव परिजनों के प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या के एक मामले का खुलासा 7 माह बाद होने के पश्चात आज परिवार के 5 लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। मामला लालबाग थाना क्षेत्र के ग्राम घोरदा का है । जहां अक्टूबर 2020 में एक युवक ने परिजनों के तानों से तंग आकर अपने खेत में फांसी लगाकर जान दे दी थी ।

Advertisements

लालबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम घोरदा में एक पुराने मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । विवेचना में यह बात खुलकर सामने आई है कि मृतक को परिजनों द्वारा किसी बात को लेकर लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी जा रही थी इस प्रताड़ना से परेशान होकर उसने अपने खेत घोरदा में पंप हाउस के अंदर फांसी लगा ली थी ।

विवेचना के दौरान मृतक द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट के आधार पर जांच में छह लोगों पर आरोप का पाया गया । 5 लोगों को जेल भेज दिया गया है जिसमें दो महिलाएं शामिल है आरोपी मोहन साहू पिता सुंदर लाल साहू 45 वर्ष निवासी खपरा भाट थाना गैंदाटोला , माखनलाल साहू पिता बंननुराम साहू उम्र 51 वर्ष निवासी मोहभट्ठा थाना लालबाग , हेमंत पिता मोहनलाल 25 वर्ष निवासी छपराभाठा थाना गैंदाटोला ,सुशीला साहू पिता मोहन साहू 42 वर्ष निवासी खपराभाठ थाना गैंदाटोला ,रोमीन बाई पिता मोहन साहू 23 वर्ष निवासी ग्राम खपराभाठ थाना गैंदाटोला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page