राजनांदगांव: आदतन बदमाश अकाश लाउत्रे पर पुलिस की कार्यवाही…

राजनांदगांव। दीपावली पर्व के मद्देनज़र डोंगरगढ़ पुलिस ने शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के लिए सख्त रुख अपनाया है।

Advertisements

इसी कड़ी में थाना डोंगरगढ़ पुलिस ने आदतन बदमाश अकाश लाउत्रे उर्फ लल्ला के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय एसडीएम न्यायालय डोंगरगढ़ में पेश किया।

थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार शाह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने बताया कि आरोपी अकाश लाउत्रे द्वारा बीड़ी कॉलोनी, इंदिरा नगर क्षेत्र में अपने परिवार एवं मोहल्ले वालों के साथ विवाद कर हंगामा मचाया जा रहा था।

परिवारजनों और स्थानीय लोगों द्वारा समझाने पर भी आरोपी और अधिक आक्रोशित हो गया तथा मारपीट पर उतारू हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ इस्तगासा क्रमांक 162/2025, धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया।

थाना डोंगरगढ़ के रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी अकाश लाउत्रे उर्फ लल्ला के खिलाफ पूर्व में मारपीट, चोरी, नकबज़नी और छेड़छाड़ जैसे कई अपराध पंजीबद्ध हैं। इनमें प्रमुख रूप से निम्न अपराध शामिल हैं

अपराध क्रमांक 120/2017 धारा 457, 380 भादवि,अपराध क्रमांक 124/2017 धारा 457, 380, 34 भादवि,अपराध क्रमांक 14/2018 धारा 354, 323, 506, 294 भादवि एवं पाक्सो एक्ट, अपराध क्रमांक 95/2020 धारा 457, 380 भादवि अपराध क्रमांक 42/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस अपराध क्रमांक 265/2025 धारा 296, 115(2), 351(ए) बीएनएस पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में यह कार्यवाही की गई।

पुलिस ने बताया कि दीपावली पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और शहर में लगातार गश्त व पेट्रोलिंग की जा रही है।