राजनांदगांव : आनन्द वाटिका में चला स्वच्छता अभियान…

निगम आयुक्त सहित अधिकारियों व कर्मचारियों ने उद्यान की किये सफाई

राजनांदगांव – 21 जनवरी। नगर निगम द्वारा निर्मित स्व. राजीव गांधी उद्यान (आनन्द वाटिका) में आज प्रातः स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें अधिकारियों व कर्मचारियों ने आयुक्त डाॅ. आशुतोष चतुर्वेदी के साथ आनन्द वाटिका की साफ सफाई कर कचरा उठाये।


प्रत्येक महीने के तीसरा शनिवार को सुबह 8 बजे से अपने कार्यालयों की साफ सफाई करने एवं दस्तावेंज का संधारण करने जिलाधीश श्री डोमन सिंह के निर्देश पर स्वच्छता अभियान के तहत शनिवार को नगर निगम कार्यालय में सफाई अभियान चलाया जाता है। जनवरी माह के शनिवार को अपने विभाग के अधीनस्थ उद्यानों की सफाई किये जाने निर्देश के अनुक्रम में आज स्वच्छता अभियान के तहत प्रातः 08.00 बजे से स्व. राजीव गांधी उद्यान (आनन्द वाटिका) में निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने साफ सफाई कर कटिली झाडिया व घास काटकर कचरा उठाया।


आयुक्त डाॅ. चतुर्वेदी ने कहा कि कलेक्टर महोदय की मंशानुरूप अवकाश के दिन माह के तीसरा शनिवार को अपने अपने कार्यालय में स्वच्छता अभियान चलाने के अनुक्रम में नगर निगम कार्यालय में साफ सफाई कर फाईलोें का संधारण किया जाता है। इस शनिवार उद्यानो में सफाई अभियान चलाने निर्देशानुसार स्व. राजीव गांधी उद्यान (आनन्द वाटिका) में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जहाॅ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुरे उद्यान की सफाई कर कटिली झाडिया व घास काटकर कचरा उठाये। उन्होंने कहा कि सफाई अभियान चलाने से क्षेत्र विशेष की सम्पूर्ण सफाई होती है।

उद्यान मनोरंजन एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए एक उचित स्थान है। यहाॅ पर साफ सफाई करने से स्वस्थ्य वातावरण का निर्माण होगा। स्वच्छता अभियान में उपायुक्त श्री सुदेश कुमार ंिसह, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के. रामटेके, सहायक अभियंता श्री दीपक अग्रवाल, प्र. स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चैबे, लेखापाल श्री राकेश नन्दे सहित अधिकारियों व कर्मचारियों ने उद्यान की साफ सफाई किये।