राजनांदगांव: आबकारी विभाग द्वारा अवैध चखना सेंटर पर की गई कार्रवाई…

राजनांदगांव 29 जनवरी 2026। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार देशी (कम्पोजिट) मदिरा दुकान अर्जुनी एवं चिखली में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अहाते के अलावा अन्य अवैध चखना सेंटर को हटाया गया। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी द्वारा सभी वृत्त प्रभारियों को अहाते के अलावा अन्य अवैध चखना सेंटर के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। 

उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती कुसुमलता जोल्हे, आबकारी उप निरीक्षक श्रीमती तुलेश्वरी देवांगन एवं आबकारी मुख्य आरक्षक श्री दीपक गुप्ता, श्री जनार्दन प्रसाद पाण्डे, श्री मिलाप मण्डावी तथा आबकारी आरक्षक श्री आर्यन ठाकुर, श्री प्रदीप कुमार यादव शामिल थे।