back to top

राजनांदगांव: स्टेशन रोड सौदर्यीकरण के लिए निगम ने हटाया अतिक्रमण…

राजनांदगांव 18 मार्च। शहर को साफ, सुंदर एवं व्यवस्थित रखने अतिक्रमण मुक्त करने एवं सुगम आवागमन के लिए नगर निगम द्वारा शहर में निरीक्षण कर अवैध रूप से कब्जा करने तथा अतिक्रमण कर ठेला खोमचा व पसरा लगाने, नाली के उपर अतिक्रमण करने तथा मलमा रखने वालो को स्वयं अतिक्रमण हटाने समझाईस देने व हटाने निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा द्वारा गठित दस्ता शहर में सुनियोजित अभियान चलाकर कार्यवाही कर रही है। आज की कार्यवाही में स्टेशन रोड सौदर्यीकरण के लिए अभियान चलाकर चबूतरा, शेड, जेसीबी से तोड ठेला गुमटी हटाया गया।

Advertisements


आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए शहर को स्वच्छ, साफ एवं सुंदर रखने तथा सौदर्यीकरण करने निगम का अतिक्रमण दस्ता शहर के विभिन्न स्थानों में निरीक्षण कर एवं शिकायत के आधार पर अतिक्रमण स्थल मे जाकर हटाने समझाईस देने के साथ साथ नही हटाने पर कार्यवाही कर रही हैै। इसी कडी मंे आज रेल्वे स्टेशन रोड मे सौदर्यीकरण के लिए अतिक्रमण हटाव अभियान चलाया गया। अभियान में अतिरिक्त निर्माण, प्लेटफाम व शेड जेसीबी से तोडा गया, वही ठेला, खोमचा हटाने की कार्यवाही की गयी।


उल्लेखनीय है कि स्टेशन रोड का स्वागत द्वार एवं डिवाईडर पुरानी होने से खराब स्थिति में आ गयी है, जिसका जीर्णोद्धार कर सौदर्यीकरण महापौर श्री मधुसूदन यादव के पहल पर नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। सौदर्यीकरण के तहत स्वागत द्वार में मारबल आदि लगाया जायेगा, इसी प्रकार डिवाईडर का मरम्मत कर आकर्षक लाईटे लगायी जा रही है। इसके अलावा रोड में डामरीकरण किया जाना है। ड्रेन टू ड्रेन डामरीकरण के लिए आज स्टेशन रोड में अतिरिक्त शेड, चबूतरा निर्माण आदि तोड ठेला खोमचा हटाया गया। इस दौरान निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा स्वयं उपस्थित रहकर स्टेशन रोड के व्यापारियो से सहयोग करने समझाईस दिये। अतिक्रमण हटाने के दोरान कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे, उप अभियंता श्री मोनेन्द्र साठिया, सह.उद्यान प्रभारी श्री दिलीप गिरी,समयपाल श्री चिराग मेश्राम, प्र.पटवारी श्री मिलिन्द रेड्डी व श्री गणेश झा दस्ता के साथ अतिक्रमण हटाने में लगे रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page