
सफाई निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री गुप्ता 18 एकड़ एवं पूनम काॅलोनी में सफाई कर्मियों से की चर्चा, कार्य करने का समय व उपस्थिति की ली जानकारी
निर्माण कार्य देख जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करने के दिये निर्देश
राजनांदगांव 7 फरवरी। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता आज प्रातः उपायुक्त श्री मोबिन अली तथा तकनीकी व स्वास्थ्य अधिकारी के साथ वार्ड नं. 18 एवं 19 में सफाई तथा निर्माण कार्य का निरीक्षण कर सफाई कर्मियों से सफाई संबंधी चर्चा की एवं निर्माण कार्य देख गुणवत्ता के साथ जनभावनाओं के अनुरूप कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वितीय चरण के कल के शिविर के लिए मोतीपुर स्कूल मैदान तथा ठा. प्यारेलाल सिंह स्कूल मैदान का निरीक्षण भी किया।

आयुक्त श्री गुप्ता 18 एकड़ एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण कर कचरा पृथककरण की जानकारी लेकर सेंटर में साफ सफाई तथा अन्य व्यवस्था सुचारू रूप से होने पर प्रसन्नता व्यक्त किये, उन्होने स्वास्थ्य अधिकारी श्री दीपक अग्रवाल से कहा कि, कई सेंटरों में कचरा पृथककरण की गति कम हैै
आयुक्त श्री गुप्ता विकास कार्यो की निरीक्षण में वार्ड नं. 19 हनुमान मंदिर आम्बेडकर चैक के पास सामुदायिक भवन व सौन्दर्यीकरण कार्य तथा पूनम काॅलोनी में नाली निर्माण कार्य का वार्ड पार्षद व नेताप्रतिपक्ष श्री किशुन यदु के साथ जायजा लेकर भवन निर्माण में तेजी लाने तथा सौन्दर्यीकरण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होने नाली निर्माण में ढ़ाल मिलाने, तराई करने के निर्देश दिये। उन्होने कार्यपालन अभियंता श्री यु.के.रामटेके से कहा कि, सभी निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराये और अप्रारंभ कार्य जल्द प्रारंभ करायें।
निरीक्षण की कडी में आयुक्त श्री गुप्ता कल से चार दिनों तक नगर में आयोजित होने वाले विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वितीय चरण के शिविर के लिए कल के शिविर स्थल मोतीपुर स्कूल मैदान व ठा. प्यारेलाल सिंह स्कूल मैदान का निरीक्षण कर पंडाल तथा अन्य व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। निरीक्षण में सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, उपअभियंता श्री अशोक देवांगन, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक श्री राजेश मिश्रा,स्वच्छता निरीक्षक श्री दीपक श्रीवास्तव, जिला समन्वयक एसबीएम श्री देवेश साहू व श्री कीर्तन साहू उपस्थित थे।









































