राजनांदगांव : आयुक्त ने किया मोहारा मेला स्थल का निरीक्षण, व्यवस्था कि ली जानकारी…


तीन दिवसीय मेला के लिये अधिकारियों व कर्मचारियों को सौपा दायित्व

राजनांदगांव 17 नवम्बर। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मोहारा स्थित शिवनाथ नदी के किनारे मोहारा मेला का आयोजन 18,19 व 20 नवम्बर को किया जा रहा है। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेगे। मोहारा मेला स्थल का आज प्रातः निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने निरीक्षण किया और व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। साथ ही मोहारा मेला स्थल में नगर निगम द्वारा आवश्यक सुविधाए व अन्य कार्योे के निष्पादन हेतु अधिकारियों व कर्मचारियों की शिप्ट में ड्यूटी भी लगायी गयी हैै।

व्यवस्था के संबंध में कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके ने आयुक्त को जानकारी देते हुये बताया कि मेला स्थल में साफ सफाई कर विद्युत व्यवस्था की गयी है। साथ ही नदी की ओर बेरिकेटिंग भी की गयी है। आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि बिजली, पानी व सफाई व्यवस्था तीनों दिन सुचारू रूप से सम्पादित हो इसका विशेष ध्यान रखा जाये।

इसके लिये उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों की शिप्ट में ड्यूटी भी लगायी हैै, जिसमें मोहारा मेला के नोडल अधिकारी प्र.कार्यपालन अभियंता कामना सिंह यादव मो. नं. 94252 40491 को बनाया गया है और मेला के सम्पूर्ण व्यवस्था प्रभारी कर सहायक अभियंता संजय ठाकुर मो.न. 93404 01946 एवं सहायक प्रभारी उप अभियंता दिलीप मरकाम मो.नं. 75874 10255 व उप अभियंता दीपक माहला मो.नं. 96913 91911 को दायित्व सौपा गया है। साथ ही उप अभियंता डागेश्वर कर्ष मो.नं. 83495 05814 व राजस्व निरीक्षक हितेष ठाकुर मो.नं. 99938 42086 को सहयोगी बनाया गया है।

आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि मोहारा मेला स्थल पर सम्पर्ण सफाई व्यवस्था का प्रभारी प्र.स्वास्थ्य अधिकारी अजय यादव मो. नं. 94241 16018 को, सहायक प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक राजेश मिश्रा मो.नं. 79996 98498 को एवं सहयोगी का स्वच्छता निरीक्षक राजेश वर्मा मो.नं. 93028 19233 का दायित्व सौपा गया है। साथ ही पेयजल व्यवस्था का प्रभारी प्र.सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम मो.नं. 99816 75320 को दायित्व सौपा गया है। इसके अलावा 18,19 व 20 नवम्बर तीनों दिन दो शिप्त में व्यवस्था में सहयोगी का दायित्व उप अभियंतागण, सहायक ग्रेड-2 व सहायक राजस्व निरीक्षकों को सौपा गया है।