back to top

राजनांदगांव : महापौर एवं निगम पदाधिकारियों ने दी प्रकाश पर्व की बधाई…

राजनांदगांव 17 नवम्बर। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने गुरूनानक जी के जन्मदिवस प्रकाश पर्व पर सिक्ख समाज को अपनी शुभकामनाए दी है। उन्होेंने गुरूनानक जी के जन्मदिवस प्रकाश पर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा की बधाई देते हुये नागरिकों के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति व स्नेह की कामना की है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि श्री गुरूनानक देव के रूप में धरती पर एक ऐसा सितारा उतरा था जिनके सत्य, प्रेम, सदभावना, भाईचारे के सिद्धांत एंव संदेश आज भी मानव समाज के लिये उतने ही अधिक मार्गदर्शक है जितना की गुरूनानक जी के दौर के समय थे।

Advertisements

नगम अध्यक्ष हरिनारायण पप्पू धकेता,निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, नेताप्रतिपक्ष किशुन यदु, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य मधुकर बंजारी, सतीश मसीह, संतोष पिल्ले, भागचंद साहू, विनय झा, गणेश पवार, श्रीमती सुनीता अशोक फडनवीस, राजा तिवारी, श्रीमती बैना बाई टुरहाटे, राजेश गुप्ता चम्पू, वरिष्ठ सभापति अब्दुल समद खान, कनिष्ट सभापति गामेन्द्र नेताम,जिला योजना समिति के सदस्य सिद्धार्थ डोंगरे व अमिन हुड्डा, अपील समिति के सदस्यों श्रीमती शकीला बेगम, श्रीमती मधु बैद, ऋषि शास्त्री, पार्षदों एवं नामांकित पार्षदगणोें ने भी नागरिकों को प्रकाश पर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए, कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुये इस पर्व को अपूर्व उमंग-उल्लास-उत्साह के साथ मनाने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page