राजनांदगांव : आयुक्त ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था मुहैया कराने अधिकारियों को दिये निर्देश…

राजनांदगांव 22 अपै्रल। लोकसभा निर्वाचन 2024 चुनाव के लिये राजनांदगांव लोकसभा हेतु सुचारू मतदान के लिये आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता आज निगम सीमाक्षेत्र के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था मुहैया कराने कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके एवं तकनीकि अधिकारियों को निर्देशित किये।


मतदान केन्द्र निरीक्षण की कडी में आयुक्त श्री गुप्ता मतदान केन्द्र महेश्वरी भवन, भरकापारा स्कूल, चिखली स्कूल, नया व पुराना ढाबा स्कूल, मोतीपुर स्कूल एवं नवागांव स्कूल का जायजा लेकर तकनीकि अधिकारियों से कहा कि सभी अधिकारी अपने अपने प्रभारित वार्डो के मतदान केन्द्रों में सुचारू मतदान के लिये आवश्यक व्यवस्था मुहैया करावे, उन्होंने कहा कि जहॉ रैम्प नहंी है वहॉ रैम्प बनवाये,

इसके अलावा बिजली, पानी तथा कुर्सी टेबल की पर्याप्त व्यवस्था हो इसका विशेष ध्यान रखे, मतदान केन्द्र क्रं., मतदाता संख्या आदि का स्पष्ट लेखन हो, गर्मी को ध्यान में रखते हुये स्कूल मैदान में टेण्ट लगावे। साथ ही मतदाता सहायता केन्द्र तथा संगवारी मतदान केन्द्र में भी सभी आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने मतदान केन्द्रों के आस पास साफ सफाई की समुचित व्यवस्था के लिये स्वास्थ्य अधिकारी श्री दीपक अग्रवाल को निर्देशित किये।


निरीक्षण के दौरान प्र.सहायक अभियंता श्री दिलीप मरकाम, उप अभियंता श्री अनूप पाण्डे, वरिष्ट स्वच्छता निरीक्षक श्री राजेश मिश्रा,स्वच्छता निरीक्षक श्री दीपक श्रीवास्तव, जिला समन्वयक एसबीएम श्री देवेश साहू व श्री कीर्तन साहू, मिशन क्लीन सिटी सहायक प्रभारी श्री पवन कुर्रे, सह उद्यान प्रभारी श्री दिलीप गिरी व प्र.पटवारी श्री मिलिन्द रेड्डी उपस्थित थे।