राजनांदगांव : आयुक्त ने लिया रात्रि में विद्युत व्यवस्था का जायजा…

बंद लाईटे तत्काल मरम्मत करने के दिये निर्देश

राजनांदगांव 22 दिसम्बर। निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता कल रात्रि निगम के तकनीकि अधिकारियों के साथ शहर में विद्युत व्यवस्था का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
आयुक्त श्री गुप्ता जी.ई.रोड, राम दरबार, महावीर चौक, चिखली, आम्बेडकर चौक, कमला कालेज चौक, महामाया चौक, नंदई, गंज चौक आदि क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था का जायजा लेकर खम्भो में लाईट एवं रोप लाईट देखा।

उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था और दुरूस्त किया जाये, जहॉ जहॉ लाईटे कम या खराब है, उसे ठीक किया जाये, जो रोप लाईट खराब है उसे भी ठीक किया जाये, बंद लाईटे तत्काल मरम्मत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ठंड में रात्रि के समय जल्द ही लोगों का आवागमन कम हो जाता है, जिसे ध्यान में रखते हुये रात्रि में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके मद्देनजर सभी खम्भो की लाईटे चालू हो इसका विशेष ध्यान रखा जाये।