
कम वसूली पर जताई नराजगी

राजनंादगांव 9 जनवरी। निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने राजस्व वसूली की बैठक में वार्डवार वसूली की जानकारी लेकर कम वसूली पर नराजगी व्यक्त करते हुये शासन द्वारा निर्धारित माहवार लक्ष्य के अनुरूप वसूली के निर्देश दिये। उन्होंने श्रमिक बाहुल्य वार्डो में शिविर लगाकर एवं टीम बनाकर वसूली करने कहा।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बैठक में सहायक राजस्व निरीक्षकों से वार्डवार वसूली की जानकारी ली। जहॉ उन्होंने कम वसूली पर नराजगी व्यक्त किये वही अच्छी वसूली कर्ता को शाबासी भी दिये। उन्होने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है, इसलिये शासन द्वारा हर माह के लिये निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली करना है।
उन्होंने क्यू आर कोड के माध्यम से वसूली की जानकारी ली, और उससे आने वाली समस्या से अवगत हुये। सहायक राजस्व निरीक्षकों ने कहा कि कई करदाता क्यू आर कोड से भुगतान नहीं कर नगद या चेक के माध्यम से भुगतान करने की बात करते है, कुछ लोगो के द्वारा बाद में भुगतान करने बोला जाता है। साथ ही पावती की दिक्कत आ रही है, क्योंकि भुगतान सीधे बैक खाते में जाता है, और समय में पावती नहीं मिल पाती।

आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि बैक वालो से बात कर ली गयी है, उन्होंने रोकपाल से कहा कि बैक से सम्पर्क कर सप्ताह के अंत में स्टेटमेंट मंगावे। उन्होंने कहा कि करदाताओं को समझाये कि सुगम राजस्व वसूली तथा राजस्व वसूली बढ़ाने क्यू आर कोड की सुविधा करदाताओं को दी जा रही है।
जो करदाता नहीं मिले या बाद में भुगतान करेंगे बोलने वाले के घर क्यू.आर कोड छोड कर आवे, ताकि वे अपनी सुविधा अनुसार भुगतान कर सके, भुगतान की सूचना प्राप्त होने पर उन्हें रसीद देवे। उन्हांेने विवरणी के संबध्ंा में जानकारी लेकर कहा कि जिनके द्वारा विवरणी नहीं भरा गया है, उनसे स्व विवरणी भरावे और विवरणी के आधार पर वसूली करना सुनिश्चित करे।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने उपायुक्त श्री मोबिन अली से कहा कि श्रमिक बाहुल्य वार्डो जहॉ वसूली का प्रतिशत बहुत कम है, वहा शिविर लगावे तथा टीम बनाकर वसूली करना सुनिश्चित करे। उन्होंने बडे बकायादारों की सूची तैयार कर नोटिस जारी करने कहा, नोटिस उपरांत बकाया कर की अदायगी नहीं करने पर संबंधित का नल विच्छेदन की कार्यवाही करे तथा समाचार पत्र में नाम प्रकाशित करे।
उन्होंने 20 प्रतिशत से कम वसूली कर्ता को नोटिस जारी करने उपायुक्त से कहा। साथ ही राजस्व कार्यालय में वसूली के लिये काउंटर लगावे, जहॉ किसी भी वार्ड का करदाता अपने करों का भुगतान कर सके। इसके अलावा द्वितीय पाली में चार बजे से प्रत्येक दिन राजस्व कार्यालय में सभी सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहकर वसूली करना सुनिश्चित करेंगे।
आयुक्त ने दुकानों की वसूली के संबंध में जानकारी लेकर कहा कि दुकानों की वसुली कम है, दुकानों का किराया कडाई से वसूली करना सुनिश्चित करे। जिन दुकानों की नीलामी हो गयी है, उन दुकानों का सत प्रतिशत प्रीमियम वसूली कर किराया चालू करावे। जिन दुकानदारों के द्वारा अनुबंध नहीं कराया गया है और जिनके द्वारा लंबे समय से दुकान किराया नहीं दिया गया है उनकी दुकाने सील कर निरस्तीकरण की कार्यवाही करे। इसी प्रकार शेष दुकानों की नीलामी करावे।
उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहंी की जावेगी। आगामी बैठक में प्रगति से अवगत कराये, प्रगति नहीं आने पर संबंधित के उपर कार्यवाही की जावेगी। बैठक में सहायक राजस्व अधिकारी श्री जगीनराम चंद्रवंशी सहित राजस्व निरीक्षक, समस्त राजस्व उप निरीक्षक एवं सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।









































