राजनांदगांव: आरोपी को पैरोल न देने की मांग, जीवनदान सेवा संस्था ने सौंपा ज्ञापन…

राजनांदगांव। जीवनदान सेवा संस्था ने रेपिस्ट एवं हत्या के आरोपी को पैरोल ना देने के लिए जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन । संस्था ने बताया 3 साल की बच्ची के साथ में दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी शेखर कोर्राम को जिला न्यायालय राजनांदगांव से फांसी की सजा दी गई थी जिसे बिलासपुर हाईकोर्ट ने आदिवासी अनुसूचित जनजाति का बताकर फांसी की सजा को उम्र कैद में तब्दील किया जिससे पीड़ित परिवार को काफी आघात पहुंचा इसके बाद पीड़ित परिवार ने सुप्रीम कोर्ट मे भी अपील की लेकिन वहां से भी कुछ नहीं हुआ इसके बाद पीड़ित परिवार अपनी 3 साल की बेटी के दुख को भुलाकर जैसे तैसे अपने जीवन जी रहे थे इसी बीच कुछ दिन पहले न्यायालय के आदेश पर चिखली चौकी स्टाफ पीडित परिवार से आरोपी को पैरोल पर छोड़ने के लिए अभीमत लेने पहुंची जिससे समय के साथ भरते जख्म को कहीं ना कहीं कुरेदना का काम हुआ

Advertisements

चौकी स्टाफ से ऐसी जानकारी मिलते ही पिडित परिवार को काफी ज्यादा तकलीफ पहुंची परिवार ने इसके बाद सूचना जीवनदान सेवा संस्था को दी गई और संस्था से मदद की अपील की ऐसे अपराधी को किसी तरह के पैरोल ना मिले जिस किसी बेटी को खतरा हो इसके बाद संस्था ने पीड़ित परिवार के साथ जाकर राजनंदगांव जिला कलेक्टर महोदय जी ,जिला पुलिस अधीक्षक एवं
चिखली चौकी प्रभारी के नाम ज्ञापन सोपा शासन को यहा भी याद दिलाया ऐसे अपराधीयो के लिए कोई भी सहानुभूति नहीं दि जाए संस्था ने शासन को रायपुर मंदिर हसौद की घटना को याद दिलाया जिसमें दुष्कर्म मामले में ही आरोपी लोग 14 दिन पहले जेल से बाहर आए थे और रक्षाबंधन के ही दिन दो सगी बहनों के साथ लगभग 10 आरोपी ने पुनः दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया ।

इन सब को ध्यान रखते हुएऐसे अपराधियों को कोई रियायत नहीं दी जाए जिसके लिए संस्था ने ज्ञापन सोपा संस्था ने सभी परिवार के माता-पिता भाईयो से निवेदन किया ऐसे मामलों में जागरुक होकर पिडित परिवार का साथ दे जिससे अपराधियों का मनोबल ना बढ़े एवं शासन प्रशासन से अनुरोध किया कि ऐसे गंभीर मामलों में अपराधियों को कोई भी रियायत नहीं दी जाए जिससे ऐसे अपराधियों का मनोबल बढ़े अपराधियों को कडी से कडी सजा देकर अपराधियों के मन में खौफ पैदा हो जिससे हर परिवार की बेटियां एवं बच्चे सुरक्षित रहें