back to top

राजनांदगांव: होली पर दोपहर में 30 मिनट अतिरिक्त पेयजल आपूर्ति…

राजनांदगांव 3 मार्च। नगर निगम द्वारा होली पर्व के उपलक्ष्य पर नगर के आंतरिक क्षेत्र मेें लगभग 30 मिनट की अतिरिक्त पेयजल आपूर्ति की जायेगी। इसके आपूर्ति क्षेत्र भी निर्धारित किया गया है। पेयजल आपूर्ति के संबंध में निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि 4 मार्च को शहर के रायपुर नाका, रामाधीन मार्ग, कामठी लाईन, गुड़ाखू लाईन, जूनी हटरी, जय स्तम्भ रोड़, कलारपारा, सिनेमा लाईन, गोलबाजार, पुराना अस्पताल रोड़, सदर लाईन आधा क्षेत्र, गंज लाईन, आरामशीन रोड़, स्टेट बैक कालोनी, पी.एच.ई. कार्यालय, टांकाघर, नेहरू नगर, जमातपारा, आजाद चौक, पुराना बस स्टैण्ड, कैलाश नगर, मठपारा क्षेत्र में दोपहर 2 बजे से 2ः30 बजे तक आधी घण्टा अतिरिक्त पेयजल आपूर्ति की जायेगी।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page