
राजनांदगांव रेंज स्तर पर दिनांक 21.05.25 को ई-साक्ष्य/आई.ओ.मितान/सीसीटीएनएस का 01 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
राजनांदगांव रेंज स्तर पर दिनांक 21.05.2025 को 01 दिवसीय नवीन कानून के तहत अपराध विवेचना में सहयोग हेतु विडियोग्राफी/ फोटोग्राफी किये जाने हेतु ई-साक्ष्य/ आईओ मितान/ सीसीटीएनएस का प्रशिक्षण पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज, राजनादगांव के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव के सभागृह में संपन्न हुआ।
उक्त प्रशिक्षण में रेंज के चारों जिला राजनादगांव, कबीरधाम, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़ छुईखदान गंडई के 50 से अधिक प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया है। उक्त प्रशिक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज श्री अभिषेक शांडिल्य, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग, खैरागढ़-छुईखदान-गंड़ई पुलिस अधीक्षक श्री लक्ष्य शर्मा,
मानपुर-मोहला-अं0चौकी पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता वाधवानी, नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक, एस.डी.ओपी. डोंगरगढ़ श्री आशीष कुंजाम, एस.डी.ओपी. डोंगरगांव श्री दिलीप सिसोदिया, डी.एस.पी. अजाक श्रीमती तुनुप्रिया ठाकुर उपस्थित थे इस प्रशिक्षण में जिला प्रभारी सीसीटीएनएस द्वारा पावरपांइन्ट प्रजेंटेशन एवं लाईव डेमो देकर रेंज के सभी जिलों से आये विवेचना अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।
नवीन कानून के तहत् अपराध विवेचना के दौरान प्रशिक्षण में ई-साक्ष्य /आईओ मितान/सीसीटीएनएस विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया गया साथ ही एनडीपीएस के प्रकरण में आरोपियों को कठोर से कठोर सजा दिलाने हेतु विवेचना संबंधी निर्देश दिया गया। यह प्रशिक्षण नियमित रूप से आगामी सत्रों में भी आयोजित की जावेगी।









































