back to top

राजनांदगांव: कलेक्टर ने आज सुबह गौरी नगर एवं चिखली में निर्माणाधीन रेलवे क्रासिंग अंडरब्रिज का किया निरीक्षण…

कलेक्टर ने आज सुबह गौरी नगर एवं चिखली में निर्माणाधीन रेलवे क्रासिंग अंडरब्रिज का किया निरीक्षण
– 16 करोड़ रूपए की लागत से किया जा रहा रेलवे क्रासिंग अंडरब्रिज का निर्माण
राजनांदगांव 21 मई 2025। जिले में निर्माण एवं विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज सुबह राजनांदगांव शहर में गौरी नगर एवं चिखली में लगभग 16 करोड़ रूपए की लागत से निर्माणाधीन रेलवे क्रासिंग अंडरब्रिज का निरीक्षण किया।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने रेलवे क्रासिंग अंडरब्रिज के निर्माण कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। सब इंजीनियर ने बताया कि बारिश के बाद एक माह में अंडरब्रिज का कार्य पूर्ण हो जाएगा।

कलेक्टर ने मोतीपुर में अंडरब्रिज के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क निर्माण का भी अवलोकन किया और सड़क निर्माण का कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए कहा। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री यूके रामटेके, सब इंजीनियर रेलवे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page