
राजनांदगांव 15 अक्टूबर 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए गठित उडऩदस्ता दल प्रभारी में आंशिक संशोधन किया है।
Advertisements

संशोधित आदेश के अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री कामता प्रसाद साहू को उडऩदस्ता दल क्रमांक 2 एवं उप अभियंता लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण संभाग राजनांदगांव श्री टोपेन्द्र दीवान को उडऩदस्ता दल क्रमांक 4 का दल प्रभारी बनाया गया है।









































