राजनांदगांव : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा पुलिस द्वारा विभिन्न खेलकूद एवं प्रतियोगिता परीक्षा हेतु प्रशिक्षण दिए जा रहे युवाओं से किया भेंट मुलाकात…

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा राजनांदगांव पुलिस द्वारा विभिन्न खेलकूद एवं प्रतियोगिता परीक्षा हेतु प्रशिक्षण दिए जा रहे युवाओं से किया भेंट मुलाकात।

Advertisements

🔹 पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग की अभिनव पहल कर युवा कल्याण एवं नशामुक्ति हेतु ‘‘राह तिरंदाजी आकदमी’’ के तहत् चलाया जा रहा विभिन्न खेल एवं अग्निवीर/पुलिस भर्ती प्रशिक्षण।

🔹पुलिस द्वारा दिया जा रहे निशुल्क प्रशिक्षण में वर्तमान में 03 युवाआकें का अग्निवीर आर्मी के लिये हुये चयन।

🔹माननीय उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के रक्षित केन्द्र राजनांदगांव आगम पर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सहित जिले के कई पुलिस अधिकारी थे उपस्थित।

   राजनांदगांव- पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्ग दर्शन में रक्षित केन्द्र राजनांदगांव में ‘‘राह तिरंदाजी आकदमी’’ के तहत भारतोलक, तीरंजदाजी, एथलेटिक्स, वॉलीबाल आदि जैसे विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण निशुल्क दिया जा रह है जिसमें पुलिस परिवार एवं शहर के युवाओं व बच्चों द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर प्रशिक्षण का लाभ ले रहें हैं। 

राजनांदगांव पुलिस के म.प्र.आर. संध्या पदम द्वारा वालीबाल प्रशिक्षण, आर. घनश्याम एक्का व कामता प्रसाद द्वारा ग्राम सुंदरा में युवाओं अग्निवीर व पुलिस भर्ती फिजिकल ट्रेनिंग, म.प्र.आर. अंजू सिंह द्वारा वेटलिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आज दिनांक 13.03.2024 को छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा सभी खिलाड़ियों से भेंट मुलाकात कर उनका उत्सार्वधन किया गया एवं बच्चों को पुस्तर भेट की गई। 

ज्ञात हो की एथेलेटिक्स, पुलिस भर्ती, एस.एस.सी. परीक्षा, आर्मी भर्ती की प्रशिक्षण का लाभ कई युवा/युवती ले रहें हैं इसके फलस्वरूप वर्तमान में 03 प्रतिभागी 01-गोकुल साहू, 02-नरेन्द्र, 03-मोनू साहू का अग्निवीर आर्मी में चयन हुआ है। माननीय उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा सभी बच्चों को उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।

    इस अवसर पर कलेक्टर राजनांदगांव श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, सहा. सेनानी 8वीं वाहनी राकेश सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल, डीएसपी आजाक श्रीमती तनुप्रिय ठाकुर एवं रक्षित निरीक्षक श्री अरविंद साहू उपस्थित थे।